फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Terror of unclaimed dogs: 10 people bite in one day

आवारा कुत्तों ने अल्मोड़ा में एक दिन में ही 10 लोगों को काटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Terror of unclaimed dogs: 10 people bite in one day
जिला अस्पताल अल्मोड़ा एंटीरेबीज का इंजेक्शन लगवाती महिला। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में लावारिस कुत्तों के आतंक के चलते लोगों का जीना मुश्किल हो गया है लेकिन नगरपालिका और प्रशासन मूक दर्शक बने हुए हैं। हालत यह है कि लावारिस कुत्तों ने शुक्रवार को ही 10 लोगों को काट लिया। ये सभी लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। राहत की बात यह है कि अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन पहुंच गए हैं जिससे लोगों को बाहर से इंजेक्शन नहीं खरीदने पड़े।
विज्ञापन

बता दें कि अल्मोड़ा में लावारिस कुत्तों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के आतंक के कारण कई मोहल्लों में पोस्टमैन ने तक जाना बंद कर दिया है। लोग काफी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि लोगों पर हमला करने वाले खूंखार कुत्तों को ट्रकों में भरकर जंगलों में छोड़ दिया जाना चाहिए लेकिन पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन दिनों दिन गंभीर हो रही इस समस्या की तरफ बेखबर है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुक्रवार को ही 10 लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। इन सभी लोगों पर लावारिस कुत्तों ने अलग-अलग स्थानों पर हमला किया। इधर जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा ने बताया कि 148 इंजेक्शन पहुंचने के बाद शुक्रवार को सभी 10 लोगों को अस्पताल से ही इंजेक्शन लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed