{"_id":"5edca44f8ebc3e909943b9d5","slug":"temple-will-open-from-tomorrow180","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख मंदिर खोलने को लेकर संशय, पर 8 जून को खुल जाएंगे छोटे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख मंदिर खोलने को लेकर संशय, पर 8 जून को खुल जाएंगे छोटे मंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल और मंदिरों को सोमवार से खोलने को लेकर संशय बना हुआ है जबकि स्थानीय स्तर के मंदिर कल से खुल जाने की उम्मीद है। पुजारीगण मंदिरों की साफ-सफाई का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें, कि जिले में स्थित जागेश्वर धाम और और चितई की ग्वल देवता मंदिर में बाहर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए इन दोनों प्रमुख मंदिरों के पुजारीगण और मंदिर समितियों के पदाधिकारी फिलहाल कोरोना महामारी को देखते हुए मंदिरों को खोलने के पक्षधर नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन को भी इस बारे में अवगत करा दिया है। उनका कहना है कि यदि मंदिर खोल दिए गए तो बाहर से भी भारी संख्या में लोग आने लगेंगे। इससे कोरोना संक्रमितों के आने की भी आशंकाएं बनी रहेंगी। जिससे कोरोना गांव गांव पहुंच जाएगा। उन्होंने फिलहाल आठ जून से मंदिरों को आम श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोलने की गुजारिश की है। वहीं जिले में स्थानीय स्तर पर मंदिरों के कल से खुल जाने की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि मोहल्लों और गांव में स्थित मंदिरों को खोलने में कोई खतरा नहीं है क्योंकि इन मंदिरों में मोहल्लों और गांव के लोग ही पहुंचते हैं।
विज्ञापन