फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Temple and school funk

मंदिर और विद्यालय में दुर्गंध 

Sun, 10 Jul 2016 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 10 Jul 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। जब मंदिर और शिक्षा के मंदिर परिसर ही गंदगी की जद में हो तो सार्वजनिक स्थलों का क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा ही कुछ हाल है प्रख्यात पर्यटन नगरी का। तमाम प्रयासों के बावजूद छावनी परिषद ने शिव मंदिर और विवेकानंद विद्या मंदिर परिसर में गंदगी से पटे जीर्ण-शीर्ण शौचालयों की सुध नहीं ली है। दुर्गंध के चलते जहां विद्यालय प्रशासन परेशान हैं, वहीं मंदिर में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के शौचालयों की हालत और खराब है।

विज्ञापन


पर्यटन नगरी की सफाई व्यवस्था ढर्रे पर नहीं आ पा रही है। छावनी परिषद ने इसके लिए मिशन खूबसूरत भी चलाया, लेकिन इस अभियान को भी सफलता नहीं मिली। नगर के अधिकांश यूरिनल गंदगी से पटे पड़े हैं, पर्यटन सीजन चल रहा है, लोग नाक में रुमाल डालकर इधर-उधर जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


 दूसरी तरफ शिव मंदिर और विवेकानंद विद्या मंदिर परिसर स्थित पुराने शौचालयों की हालत खराब है। शौचालय गंदगी से पटे हुए हैं। पुराने पिट जगह-जगह से फट चुके हैं, पूरे परिसर में बदबू से लोगों का जीना दूभर हो रहा है। आसपास आबादी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय के ठीक पास में ही प्राचीन पानी के स्रोत हैं, जहां पानी भरने वालों का तांता लगा रहता है। पूर्व में भी शौचालय को लेकर स्थानीय लोगों ने  छावनी परिषद से शिकायत की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विद्या मंदिर स्कूल के ठीक नीचे होने के कारण दुर्गंध के चलते विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed