फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tell students the ill effects of intoxication

ऐप के माध्यम से मादक पदार्थों संबंधित जानकारी दे सकते हैं: बसंती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Tell students the ill effects of intoxication
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस ने जिले भर में नशा उन्मूलन अभियान चलाया। स्कूलों में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए इससे बचने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही पुलिस द्वारा चलाई जा रहे ऐप के बारे में बताया। मादक पदार्थों की तस्करी समेत विभिन्न गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सोमवार को विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में पुलिस निरीक्षक बसंती आर्य ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। युवा वर्ग को इससे बचाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही छात्रों को लक्ष्य नशा मुक्ति उत्तराखंड ऐप के बारे में बताया। कहा कि इससे कोई भी कहीं भी अपने आस-पास घटित मादक पदार्थों संबंधित अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दे सकता है।
विज्ञापन

ऐप से दी गई सूचना में पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इसके साथ ही छात्र फेसबुक, व्हट्सएप और फोन किसी भी माध्यम से जानकारी दे सकते हैं। इसमें मिलने वाली जानकारी पर एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। लमगड़ा थानाध्यक्ष सुनील सिंह बिष्ट, मासी चौकी प्रभारी एसआई सुनील धानिक ने अपने-अपने क्षेत्रों में छात्रों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed