फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Telecom companies should work according to conditions

शर्तों के अनुसार कार्य नहीं करने पर टेलीकाम कंपनियों से वसूलें जुर्माना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Telecom companies should work according to conditions
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा है कि सड़कों में टेलीकॉम कंपनियों द्वारा ओएफसी लाइन बिछाए जाने के दौरान निर्धारित शर्तों के अनुसार कार्य नहीं किया जाता है तो ऐसी टेलीकॉम कंपनियों से जुर्माना वसूला जाए। डीएम ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेकर यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां पर भी ओएफसी लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। टेलीकाम कंपनियां निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करें। निर्देश दिए कि सड़कों को कम से कम क्षति हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सरकारी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी समय-समय पर सड़कों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें, ताकि किए जा रहे कार्यों पर निगरानी रखी जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों द्वारा बैठक के दौरान जो भी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है उसमें सभी बिंदुओं की रिपोर्ट स्पष्ट रूप से दें। अगर कंपनी द्वारा कार्य समय से नहीं किया जा रहा है तो उसे नोटिस जारी करें। बैठक में डीएसपी वीर सिंह, एसई लोनिवि डीएस ह्यांकी, ईई निर्माण खंड बीसी पंत, ईई प्रांतीय खंड विजय कुमार, ईई विद्युत डीडीएस पांगती आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed