फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tehsildar's testimony in the famous Jagdish murder case

Almora News: बहुचर्चित जगदीश हत्याकांड में तहसीलदार की हुई गवाही

Tue, 09 Jan 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 09 Jan 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar's testimony in the famous Jagdish murder case
अल्मोड़ा। जिले के बहुचर्चित जगदीश हत्याकांड में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पांडे की अदालत में भिकियासैंण की तहसीलदार निशा रानी की गवाही हुई। इस मामले में यह 13 वीं गवाही हुई है।
विज्ञापन


पहली सितंबर 2022 को भिकियासैंण क्षेत्र में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के कार्यकर्ता जगदीश चंद्र की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पांडे के न्यायालय में भिकियासैंण की तहसीलदार निशा रानी की गवाही हुई। गवाह निशा रानी ने उन्हें घटना की सूचना मिलने, उनके सामने मारुति वैन टीए-0369 में अभियुक्तों के साथ जगदीश की बॉडी मिलने, गाड़ी चला रहे गोविंद राम उसके साथ गाड़ी में मौजूद अभियुक्त जोगा राम, भावना की गिरफ्तारी उसके खून से सने कपड़े कब्जे में लेने के तथ्य को लेकर न्यायालय में बयान दिया। मामले की अगली तारीख इसी माह 24 जनवरी को निर्धारित की गई है। इस दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह गैड़ा, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता शेखर नैनवाल के साथ बचाव पक्ष के अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन





ये था मामला



सल्ट क्षेत्र के पनवाद्यौखन गांव निवासी जगदीश चंद्र ने 21 अगस्त 2022 को भिकियासैंण में सिनार मोटर मार्ग पर स्थित बेल्टी गांव की गीता उर्फ गुड्डी से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से गीता के परिजन नाराज थे। जगदीश भिकियासैंण के बौली न्याय पंचायत क्षेत्र में हर घर नल, हर घर जल अभियान के तहत काम करने गया था। शाम करीब सात बजे ठेकेदार कविता मनराल ने भिकियासैंण के सेलापानी नामक स्थान से उसका अपहरण होने की सूचना प्रशासन को दी। रात 10 बजे सिनार मोटर मार्ग पर बेल्टी के पास मारुति वैन संख्या यूके19 टीए-0389 खड़ी मिली। वाहन की तलाशी लेने पर जगदीश अचेतावस्था में पड़ा मिला। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed