{"_id":"0ddc496d18a333e338a4e746ad4a26ef","slug":"teenager-broke-into-the-home-of-the-misdemeanor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Fri, 15 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लमगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ महिला थाना अल्मोड़ा में पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
17 वर्षीय किशोरी 13 मई की रात अपने कमरे में अकेली सोयी थी। इस बीच आरोपी केशव भट्ट कमरे में घुस आया और उसने किशोरी का मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसका भाई कमरे में पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
पीड़िता के भाई ने आरोपी के खिलाफ महिला थाना अल्मोड़ा में धारा 452, 376 और 3/4 मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना हो गई है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन