फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Teddy Day Celebration In Almora

पार्टनर को टैडी देकर प्रेमी जोड़ों ने किया प्यार का इजहार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Teddy Day Celebration In Almora
अल्मोड़ा के एक दुकान से उपहार खरीदती युवतियां और महिलाएं - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। वैलेंटाइन सप्ताह के चौथे दिन टैडी डे मनाया गया। वैलेंटाइन वीक में टैडी बियर सबसे प्यारे उपहारों में से एक है। टैडी डे पर प्रेमी जोड़ों ने उपहार में टैडी देकर एक दूसरे केे प्रति अपने प्रेम का इजहार किया।
विज्ञापन

वैलेंटाइन सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को टैडी डे पर प्रेमी जोड़ों और शादीशुदा जोड़ों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा दिन प्रेमी जोड़ों ने एक दूसरे के साथ बिताया। टैडी डे पर सुबह से ही बाजारों और टैडी की दुकानों में रौनक थीं। लोग उपहार में देने के लिए टैडी की खरीदारी कर रहे थे। टैडी डे पर प्रेमी जोड़ों ने उपहार में टैडी देकर एक दूसरे केे प्रति अपने प्रेम का इजहार किया। सॉफ्ट, मुलायम टैडी उपहार के रूप में दिए गए। किसी ने लाल, गुलाबी, ब्लू तो किसी ने ग्रीन, ऑरेज टैडी उपहार में दिए। मान्यता है कि लाल टैडी प्रेम का प्रतिनिधित्व करने के सात ही भावनात्मक तीव्रता को बढ़ाने का प्रतीक है। गुलाबी टैडी इस बात की स्वीकृति का प्रतीक है कि आपका पार्टनर आपसे प्यार करता है। ब्लू टैडी रिश्ते के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि प्रेम वास्तव में मजबूत है। इसलिए प्रेमी जोड़ों के बीच टैडी आज भी प्यार के इजहार का सर्वश्रेष्ठ तरीका माना जाता हैै। टैडी डे पर प्रेमी जोड़ों का उत्साह चरम पर था। 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाएगा। प्रेमी युगलों को प्रॉमिस डे का इंतजार रहता है। प्रॉमिस प्रेम को दर्शाता है। प्रेमी युगल आज के दिन एक दूसरे को वैल्यू देने और सहयोग करने का वादा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed