{"_id":"57cd5f5b4f1c1b2556317043","slug":"teaching-personnel-continue-picketing","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षणेतर कर्मियों का धरना जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षणेतर कर्मियों का धरना जारी
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेड वेतन और एसीपी का लाभ नहीं मिलने से नाराज अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेतर कर्मचारियों ने 20वें दिन भी चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर शिक्षणेतर कर्मचारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कर्मचारियों को ग्रेड वेतन और एसीपी का लाभ नहीं देने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के आंदोलन करने के बाद भी सरकार समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक आर्या, जिला मंत्री आरडी फुलारा, सुनील सिंह, भूपाल बिष्ट, जानकी कांडपाल, गिरीश चंद्र कांडपाल, सुधीर कुमार जोशी आदि ने विचार रखे। धरने में कैलाश तिवारी, हयात सिंह भंडारी, कविता जोशी, गीता पांडे, मोहन जोशी, हरीश जोशी, विक्रम सिंह, सतीश जोशी, गीता पांडे, धनुली देवी, अनुराग चंद, रेवाधर तिवारी बैठे।
विज्ञापन