{"_id":"5755a6b14f1c1b191d9c546a","slug":"teachers-in-ssa-district-project-office-studded-locks","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने सर्व शिक्षा जिला परियोजना कार्यालय में जड़े ताले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने सर्व शिक्षा जिला परियोजना कार्यालय में जड़े ताले
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 06 Jun 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सर्व शिक्षा परियोजना में कार्यरत शिक्षकों और समन्वयकों को पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इससे गुस्साए भैंसियाछाना ब्लॉक के शिक्षकों ने सोमवार को जिला परियोजना कार्यालय अल्मोड़ा में ताले जड़ दिए। शिक्षकों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।
भैंसियाछाना ब्लाक के शिक्षक सर्व शिक्षा के जिला परियोजना कार्यालय पहुंचे और 11:30 बजे उन्होंने कार्यालय में ताला जड़ दिया। शिक्षकों और समन्वयकों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) राय साहेब यादव ने आंदोलित शिक्षकों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
यादव ने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय से सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों और समन्वयकों के लंबित तीन माह के वेतन के सापेक्ष दो माह के वेतन को बजट जिला परियोजना कार्यालय को मिल गया है। जिसे संबंधित शिक्षकों और समन्वयकों के खातों में भुगतान के लिए बैंक को भेज दिया गया है। अवशेष एक माह के वेतन भुगतान के लिए राज्य परियोजना कार्यालय से बजट अवमुक्त करने को प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर शिक्षकों ने अन्य मांगों आयकर फार्म-16 देने के लिए धनराशि अवमुक्त करने, बीईओ धौलछीना मुख्यालय का विच्छेदित ब्राडबैंड और बिजली संयोजन जोड़ने के लिए बजट अवमुक्त करने, वर्ष 2014-15 का बोनस भुगतान करने आदि मांगें उठाई। उन्होेंने मांगों को लेकर लेखा अधिकारी जयंत राम टम्टा को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वार्ता में ब्लॉक अध्यक्ष उमेद सिंह मनराल, महामंत्री हरीश ढैला, नंदन सिंह कार्की, ब्लॉक अध्यक्ष लमगड़ा संजय जोशी, ब्लॉक समन्वयक राजेंद्र मनराल, संकुल समन्वयक अनीता गोस्वामी, हरेंद्र सिंह बिष्ट, भुवन जोशी, राजीव जोशी, सुभाष जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट, मदन मोहन गुरुरानी, मनोज पाठक, महेंद्र मोहन गुरुरानी, शंकर दत्त जोसी, महेंद्र गोस्वामी, गजेंद्र गोस्वामी, कल्याण मनकोटी, हरि मेहता, कविता, दीपिका चम्याल, कमला बिष्ट, चंपा गोस्वामी, लतिका आर्या, नीलिमा पांडे आदि ने भाग लिया।