{"_id":"6939b7a13e01b0e5f20179bd","slug":"teachers-in-diet-learnt-the-five-elements-of-drama-teaching-almora-news-c-231-1-bgs1001-120561-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: डायट में शिक्षकों ने सीखे नाट्य शिक्षण के पंचतत्व सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: डायट में शिक्षकों ने सीखे नाट्य शिक्षण के पंचतत्व सूत्र
Wed, 10 Dec 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय कला आधारित शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन तीनों ब्लॉकों के 40 प्राथमिक शिक्षकों को बच्चों की समझ, अभिव्यक्ति और भागीदारी बढ़ाने के लिए नाट्य-आधारित शिक्षण की प्रभावशाली और नई तकनीकों से परिचित कराया। संदर्भदाता सिमरन नागपाल और डिंपल मेहता ने शिक्षकों को बताया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि एक व्यापक और समग्र प्रक्रिया है। प्रशिक्षकों ने समग्र अधिगम पद्धति के साथ विशेष रूप से तैयार किए गए पंचतत्व सूत्र के माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया। डाइट प्राचार्य चक्षुष्पति अवस्थी ने सत्र की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता रवि कुमार जोशी ने किया।
विज्ञापन