फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Teachers and employees demonstrated on the demand of reinstatement of OPS in almora and bageshwar

Uttarakhand: ओपीएस बहाली की मांग पर शिक्षक-कर्मचारियों ने भरी हुंकार, अल्मोड़ा और बागेश्वर में किया प्रदर्शन

Fri, 27 Sep 2024 11:26 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 27 Sep 2024 11:26 AM IST
सार

अल्मोड़ा और बागेश्वर में पुरानी पेंशन (ओपीएस) बहाली की मांग को लेकर अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में शिक्षकों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने आक्रोश रैली निकाल कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Teachers and employees demonstrated on the demand of reinstatement of OPS in almora and bageshwar
ओपीएस बहाली की मांग पर शिक्षक-कर्मचारियों ने भरी हुंकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अल्मोड़ा और बागेश्वर में पुरानी पेंशन (ओपीएस) बहाली की मांग को लेकर अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में शिक्षकों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने आक्रोश रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन करने की चेतावनी दी।

बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा के विभिन्न संगठनों से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों ने नंदा देवी मंदिर परिसर में एकत्रित होकर आमसभा की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कार्मिकों की मेहनत की कमाई को शेयर बाजार के हवाले किया जा रहा है, जबकि उन्हें पेंशन से महरूम रखा जा रहा है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जब नेताओं को पांच वर्ष रहने पर पेंशन का लाभ मिलता है तो कर्मचारियों को क्यों नहीं। कहा कि एनपीएस और यूपीएस कार्मिकों के लिए खतरा है जबकि पुरानी पेंशन आर्थिक सुरक्षा की गारंटी है।

विज्ञापन

इसके बाद नंदा देवी मंदिर परिसर से चौघानपाटा तक आक्रोश रैली निकाल कर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इस मौके पर मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेंद्र कुमार पाठक, एनएमओपीएस जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी, सचिव भूपाल चिलवाल, दीपक तिवारी, डॉ. मनोज जोशी, संजय भाटिया, रविशंकर, भारतेन्दु जोशी, किशोर जोशी, हिमांशु तिवारी, सुरेश डंगवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद भी रैली में हुए शामिल
अल्मोड़ा में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आयोजित आक्रोश रैली में बारिश के बावजूद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में शिक्षक और कर्मचारियों ने रैली में प्रतिभाग किया। सुबह बारिश के चलते कई ग्रामीण मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। ऐसे में दिक्कतों के बीच कर्मी सभा और रैली में पहुंचे।

बाजार में जुटी रही भारी भीड़
आक्रोश रैली में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में कर्मियों ने प्रतिभाग किया। रैली के मुख्य बाजार में पहुंचने से बाजार में काफी भीड़ हो गई। इससे खरीदारी करने पहुंचे लोगों को दिक्क्तों का समाना करना पड़ा, वहीं रैली के माल रोड पर पहुंचने पर जाम की स्थिति बन गई। चौघानपाटा में रैली संपन्न होने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

बोले कर्मी

कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है। एनपीएस के नाम पर कर्मचारियों के साथ छलावा किया जा रहा है। मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
-धीरेंद्र कुमार पाठक, सदस्य, एनएमओपीएस प्रांतीय कोर कमेटी।

लंबी सेवाओं के बाद भी कर्मियों को पेंशन नहीं मिल रही है। पुरानी पेंशन बहाली नहीं कर सरकार सैकड़ों कर्मियों से उनके बुढ़ापे की लाठी छीन रही है। इससे उनमें आक्रोश है।
- भूपाल सिंह चिलवाल, जिला महामंत्री, एनएमओपीएस अल्मोड़ा।

बागेश्वर में भी एनपीएस और यूपीएस का विरोध
पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए कर्मचारियों ने नगर में आक्रोश मार्च निकाला। कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को नुमाइशखेत मैदान में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े कर्मचारी सदस्य एकत्र हुए। कर्मचारियों ने नई पेंशन और यूनिफाइड पेंशन स्कीम का कड़ा विरोध किया। इसके बाद नुमाइशखेत मैदान से चौक बाजार तक रैली निकाली। कर्मचारियों का कहना है कि एनपीएस और यूपीएस शेयर बाजार आधारित पेंशन योजनाएं हैं।



इनमें सरकार और कर्मचारियों का कंट्रीब्यूशन रहता है और यह योजना जोखिम भरी है। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से पुरानी पेंशन की मांग के लिए संघर्ष चल रहा है। सरकार नई योजनाओं के माध्यम से कर्मचारियों को बरगलाने का काम कर रही है। वहां पर नरेंद्र पालनी, कमलेश कुमार पांडेय, लक्ष्मण कोरंगा, दयाल राम, संतोष कुमार, संजीव पांडेय, विजय लटवाल, किशोर पांडेय, पवन कुमार, महेंद्र गुंसाई आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed