{"_id":"d29f6dcd66a0483a3d2b3a5c13f62616","slug":"teacher-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईओ कार्यालय पर गरजे गुरुजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईओ कार्यालय पर गरजे गुरुजन
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 16 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक और जूनियर वर्ग से एलटी में पदोन्नति करने और समायोजन पर आरक्षण का लाभ देने समेत अन्य मांगों को लेकर अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक विकास समिति के बैनर तले शिक्षकों ने मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दे दिया। मांगें शीघ्र नहीं माने जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा विभागीय पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था नहीं होने से आरक्षित वर्ग के शिक्षकों का अहित हो रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा गठित इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट शीघ्र जारी की जाए। रिपोर्ट जारी होने तक किसी भी विभाग में पदोन्नति नहीं दी जाए। उन्होंने आउटसोर्सिंग पदों पर मानक के अनुसार आरक्षण और समयानुसार विनियमितीकरण की मांग की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के बैकलाग पदों को शीघ्र भरा जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकारी पुस्तक लेखन मंडल और शैलेश मटियानी पुस्कारों में अनुसूचित जाति-जनजाति के शिक्षकों को भी शमिल करें। धरने में सुंदर लाल आर्या, भगवंत लाल, दयाचंद्र आगरी, प्रकाश चंद्र, संजीव कुमार, नारायण आर्य, अर्जुन आगरी, गिरीश टम्टा, भूपाल कोहली, कुंदन लाल टम्टा, किशन राम, घनश्याम राम, दिग्पाल राम, आईपी हयूमन, संजय भाटिया, चंदन राम आर्य, बिहारी लाल आर्या, सुरेश राम, विनोद कुमार, सुरेंद्र लाल, अनीता आर्या, निर्मला राज, रेशमा चौधरी, दिनेश आर्य, नरेंद्र कुमार, ललित मोहन आर्य आदि बैठे।
विज्ञापन