{"_id":"65b6ab32e201464d12017874","slug":"taxi-strikes-people-stranded-in-almora-and-bageshwar-almora-news-c-232-1-alm1001-107621-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: यात्री टैक्सी स्टैंड आये और इंतजार कर घर लौट गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: यात्री टैक्सी स्टैंड आये और इंतजार कर घर लौट गए
Mon, 29 Jan 2024 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा नगर के धारानौला में टैक्सी का इंतजार करते यात्री। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन भी अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में टैक्सी संचालकों ने की हड़ताल
वाहन फिटनेस के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा/बागेश्वर। अल्मोड़ा और बागेश्वर में दूसरे दिन भी टैक्सी संचालकाें ने हड़ताल की। वाहन न चलने से यात्री घर से टैक्सी स्टैंड तक तो आए लेकिन इंतजार कर घर ही लौट गए। हालांकि केमू और रोडवेज की बसें चलीं लेकिन इनमें भी सीटों के लिए मारामारी रही।
रविवार को भी फिटनेस के लिए अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए और इस व्यवस्था को बदलने की मांग पर टैक्सी संचालकों ने टैक्सी का संचालन बंद रखा। अल्मोड़ा जिले में 4000 से अधिक और बागेश्वर में तकरीबन 600 टैक्सियों के पहिये जाम रहे। नगर सहित रानीखेत, सल्ट, भतरौंजखान, द्वाराहाट, चौखुटिया आदि स्थानों पर सुबह से ही टैक्सी स्टैंड में यात्रियो की भीड़ जुटी रही। अल्मोड़ा नगर के लोअर माल रोड और धारानौला में 250 से अधिक यात्री विभिन्न रूट पर सफर करने के लिए टैक्सी के इंतजार में खड़े रहे लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी।
अल्मोड़ा और सोमेश्वर में टैक्सी संचालकों ने किया प्रदर्शन
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। जीजीआईसी तिराहा के साथ ही सोमेश्वर में टैक्सी संचालकों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो वे टैक्सी का संचालन शुरू नहीं करेंगे। वहां पर नीरज पवार, सुंदर कनवाल, कुंदन कनवाल, रमेश मेहता, चंदन लाल वर्मा, अनिल राणा, राम सिंह बोरा, सुरेश कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर टैक्सी स्टैंड पर पसरा सन्नाटा
बागेश्वर/कांडा/कपकोट/कौसानी। बागेश्वर जिले में रविवार को भी टैक्सियों का संचालन नहीं हुआ। टैक्सियों का संचालन न होने से यात्री परिवहन सेवा के लिए भटकते रहे। भराड़ी टैक्सी स्टेंड, ताकुला टैक्सी स्टैंड के साथ ही बिलौनी स्टैंड और गरुड़ रोड के टैक्सी स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा। भराड़ी टैक्सी स्टैंड में सुबह से ही यात्री टैक्सी के इंतजार में भटकते रहे। भराड़ी की विमला देवी, कपकोट के मदन सिं, शामा के हरीश सिंह, ममता देवी ने बताया कि वह लोग सुबह से टैक्सियों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन टैक्सी न चलने से करीब तीन घंटे तक भराड़ी स्टैंड में बैठे रहे। इन लोगों ने दोपहर एक बजे शामा जाने वाली केमू की बस का इंतजार किया। इस बस से घर के लिए रवाना हुए। शिव शक्ति टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष पुष्कर जशी, रामघाट टैक्सी समिति के अध्यक्ष अरविंद खेतवाल ने कहा कि फिटनेस का काम निजी हाथों में दे दिया गया है। इससे टैक्सी संचालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र लेने में आठ से दस हजार रुपया खर्च हो जा रहा है। कहा कि मांग पूरी होने तक वह लोग पीछे नहीं हटेंगे।
हड़ताल से मासी और चौखुटिया बाजार ठंडे
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। टैक्सी यूनियन की हड़ताल के चलते यात्रियों के लिए भारी मुसीबत पैदा हो गई है। हड़ताल के चलते पहले से ही मंदी के दौर से गुजर रहे बाजारों में भी सन्नाटा है। लोगों का कहना है कि लगातार पलायन के चलते चौखुटिया, मासी सहित निकटवर्ती सभी छोटे-बड़े बाजार पहले से ही मंदी के कगार पर थे। अब टैक्सियों की हड़ताल से यात्रियों का आवागम ठप होने से बाजार ठंडे पड़ गए हैं।
गरुड़ में चालकों और वाहन स्वामियों ने की नारेबाजी
गरुड़( बागेश्वर)। टैक्सी वाहन स्वामियों ने वाहन फिटनेस का कार्य निजी हाथों में सौंपने के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। वाहनों का आवागमन ठप होने से यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष कुंदन सिंह भंडारी का कहना है कि जब तब मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलित टैक्सी वाहन स्वामियों और चालकाें ने बैजनाथ तिराहे और गरुड़ बाजार में नारेबाजी की। संवाद