फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Taxi Price will be Hiked By 20 Percent In Almora

टैक्सियों के किराये में हो सकती है 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Taxi Price will be Hiked By 20 Percent In Almora
अर्जुन सिंह मुस्यूनी, सचिव टैक्सी यूनियन अल्मोड़ा - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में हुई वृद्धि को देखते हुए टैक्सी यूनियन माल रोड़ अल्मोड़ा टैक्सियों का किराया 20 प्रतिशत बढ़ाने जा रहा है। यूनियन जल्द बैठक कर किराये वृद्धि का प्रस्ताव पारित कर आरटीओ को भेजेगा। इसके बाद बढ़ा हुआ किराया लागू हो जाएगा। किराये बढ़ने पर विभिन्न रूटों पर सफर महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा से हल्द्वानी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, गरुड़, सोमेश्वर, कौसानी, लमगड़ा, शहरफाटक, छड़ौजा, भीमताल, भवाली समेत विभिन्न रूटों पर 500 से अधिक टैक्सियों का संचालन होता है। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं जबकि टैक्सियों के किराये में कोई वृद्धि नहीं हुई है। जिससे टैक्सी चालक और मालिकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वाहनों के पार्ट्स की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि हुई है। इससे टैक्सी चालक, मालिकों पर दोहरी मार पड़ी है। इससे टैक्सियों का संचालन करने में मुश्किलें आ रही है। टैक्सी यूनियन ने पेट्रोल के लगातार बढ़ रही कीमतों के मद्देनजर टैक्सियों के किराये में 20 प्रतिशत वृद्धि करने की तैयारी कर ली है। पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में टैक्सी यूनियन की जल्द बैठक होगी। जिसमें 20 प्रतिशत किराये वृद्धि का प्रस्ताव पारित कर आरटीओ को दिया जाएगा। स्वीकृति मिलते ही टैक्सियों का बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थ महंगे होने से टैक्सियों के संचालन में फायदा कम नुकसान ज्यादा झेलना पड़ रहा है। इससे टैक्सी चालक, मालिकों की रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है। टैक्सियों के किराये में वृद्धि से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

किराया बढ़ा तो जनता पर पड़ेगा आर्थिक बोझ
अल्मोड़ा। टैक्सियों के किराये में वृद्धि का सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को टैक्सियों का किराया बढ़ने पर सफर करना महंगा पड़ेगा। लोगों ने कहा कि टैक्सियों का किराया नियमानुसार बढ़ना चाहिए। किराये वृद्धि में यात्रियों के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सियों का वर्तमान किराया, किराये वृद्धि के बाद संभावित दरें..
स्थान- वर्तमान किराया- वृद्धि के बाद संभावित किराया
अल्मोड़ा से हल्द्वानी-350-450
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़-500-600
अल्मोड़ा-बागेश्वर-250-300
अल्मोड़ा-सोमेश्वर-100-120
अल्मोड़ा-गरुड़-250-300
पेट्रोल महंगा हो गया है जबकि टैक्सियों का किराया पूर्ववत ही है। ऐसे में टैक्सी चालक, मालिकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किराया नहीं बढ़ने से टैक्सी चालक, मालिकों की रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है। पेट्रोल महंगा होने की वजह से टैक्सी यूनियन भी किराये में 20 फीसदी की वृद्धि करने जा रही है। इससे टैक्सी से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी।

- बालकृष्ण जोशी, कोषाध्यक्ष टैक्सी यूनियन अल्मोड़ा
तेल महंगा होने और पुराने किराये में टैक्सी का संचालन करना मुश्किल हो रहा है। इन हालातों में टैक्सी चालक, मालिकों को लाभ कम आर्थिक नुकसान ज्यादा झेलना पड़ रहा है। कई चालक, मालिकों ने टैक्सी के लिए बैंक से लोन लिया है। आर्थिक नुकसान के चलते वह बैंक की किश्त भी नहीं चुका पा रहे हैं। इसलिए यूनियन टैक्सी किराये बढ़ाने को मजबूर है।
- अर्जुन सिंह मुस्यूनी, सचिव टैक्सी यूनियन अल्मोड़ा

बालकृष्ण जोशी, कोषाध्यक्ष टैक्सी यूनियन अल्मोड़ा

बालकृष्ण जोशी, कोषाध्यक्ष टैक्सी यूनियन अल्मोड़ा- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed