{"_id":"5bb7af9f867a55079e686a78","slug":"taxi-and-maxi-are-waiting-for-the-passengers-to-stay","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी तथा मैक्सी के चक्के थमने से यात्री रहे हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी तथा मैक्सी के चक्के थमने से यात्री रहे हलकान
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
केमू स्टेशन अल्मोड़ा में बस में सीट पाने के लिए यात्रियों में मची रही होड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्सी तथा मैक्सी वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने के विरोध समेत अन्य मांगों को लेकर टैक्सी यूनियन के आह्वान पर टैक्सी मालिक तथा चालक शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिले में चार हजार टैक्सी तथा मैक्सी वाहनों के चक्के थमे रहे। हड़ताल से पहले ही दिन करीब आठ लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। टैक्सी संचालन ठप रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जिला मुख्यालय से हल्द्वानी, भवाली, नैनीताल, सोमेश्वर, बागेश्वर, रानीखेत, कठपुड़िया, द्वाराहाट, बाड़ेछीना, पनुवानौला, दन्यां, पिथौरागढ़, लोहाघाट, चंपावत, बेरीनाग, सेराघाट आदि जगहों के लिए रोज चार हजार टैक्सी तथा मैक्सी संचालित होती हैं। हड़ताल के कारण शुक्रवार को इन सभी का संचालन ठप रहा। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर में नेवी की भर्ती होने के कारण काफी संख्या में बाहरी स्थानों से युवा आए थे। इससे रोडवेज तथा केमू स्टेशन में यात्रियों की भीड़ रही। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ मची रही।
टैक्सी चालक तथा मालिकों ने जीजीआईसी तिराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्पीट गवर्नर के साथ ही ड्रेस कोड का भी विरोध किया। प्रदर्शन करने वालों में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा, उपाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण जोशी, महासचिव नीरज पवार, उप सचिव आनंद भोज, सचिव अर्जुन सिंह, संरक्षक भीमा पवार, सुभाष मल्होत्रा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
भतरौंजखान। नगर और आसपास टैक्सी और जीपें नहीं चलने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं टैक्सी चालक मालिक कल्याणकारी समिति ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगों को नहीं मानती तब तक संचालन ठप रहेगा। उधर भिकियासैंण इलाके में भी टैक्सियां नहीं चली जिससे यात्री परेशान रहे।
स्टेशन में घंटो करना पड़ा इंतजार
अल्मोड़ा। छाना घुरसों निवासी 85 वर्षीय दान सिंह बैंक लेनदेन संबंधी कार्य के लिए अल्मोड़ा आए थे। उन्होंने बताया कि टैक्सी की हड़ताल के कारण वह सुबह बस से अल्मोड़ा पहुंचे। घर जाने के लिए वह केमू स्टेशन में बस का इंतजार कर रहे थे। काफी देर बाद उन्हें बस मिली। जिसमें काफी भीड़ थी। इस कारण उन्हें दिक्कतों से जूझना पड़ा। बिहार निवासी पुरुषोत्तम कुमार पांडे सेना में कार्यरत हैं। उन्हें कौसानी स्थित सेना यूनिट पहुंचना था। उन्होंने बताया कि उन्हें समय पर कार्य स्थल पहुंचना है लेकिन टैक्सी नहीं मिल रही है। बाद में मजबूरन उन्हें बस से ही सफर करना पड़ा। जिससे उन्हें भारी दिक्कतें हुई। ब्यूरो
केमू ने छह, रोडवेज ने तीन अतिरिक्त सेवाएं चलायी
अल्मोड़ा। टैक्सी तथा मैक्सी की हड़ताल के कारण केमू ने अल्मोड़ा-हल्द्वानी रुट में छह तथा रोडवेज ने तीन अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित की। केमू स्टेशन प्रभारी बसंत बल्लभ चंदोला ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अन्य रुटों में भी अतिरिक्त सेवाएं संचालित की जाएंगी।
केमू और रोडवेज ने नहीं चलाई अतिरिक्त बसें
रानीखेत /द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाए जाने के फैसले के विरोध में रानीखेत और द्वाराहाट में भी टैक्सियां नहीं चली। जिससे यात्री खासे परेशान रहे। हालांकि स्कूली बच्चों को लाने व ले जाने वाले वाहनों के लिए छूट दी गई थी। रानीखेत से द्वाराहाट, चौखुटिया, बिल्लेख, धूराफाट, ताड़ीखेत, चिलियानौला आदि कस्बों के लिए चलने वाली टैक्सियों का संचालन नहीं हुआ। जिससे लोग खासे परेशान रहे। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी सुबह से तमाम नाकों में खड़े थे। घिंघारीखाल में टैक्सी यूनियन के लोगों ने प्रदर्शन किया, कहा कि स्पीड गवर्नर लगाए जाने से वाहनों के सीज होने का भी खतरा बना हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष आनंद राणा, उपाध्यक्ष आनंद बिष्ट, कुबेर अधिकारी, राजेंद्र रौतेला, गोपाल सिंह, हुकुम सिंह, गोविंद, मान सिंह, कैलाश अधिकारी, प्रकाश बेलवाल, नंदन सिंह, नवीन सती आदि शामिल थे। उधर द्वाराहाट से भी विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलने वाली टैक्सियों के पहिये जाम रहे। केमू और रोडवेज की तरफ से अतिरिक्त बसें नहीं चलाई गई। जिससे लोग खासे परेशान रहे। ब्यूरो