{"_id":"58cd2bff4f1c1b2d5a32b4cb","slug":"tax-evasion-raises-resentment-among-taxi-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स बढ़ोतरी को लेकर टैक्सी मालिक चालकों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स बढ़ोतरी को लेकर टैक्सी मालिक चालकों में आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 18 Mar 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंता, बग्वाली पोखर के टैक्सी मालिक चालक यूनियन की बैठक में शासन द्वारा टैक्स बढ़ाए जाने पर कड़ा आक्रोश जताया गया। इस मौके पर राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर टैक्स बढ़ोतरी के फैसले को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन
भाष्कर पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में टैक्सी स्वामियों और चालकों ने कहा कि सीधे 50 प्रतिशत टैक्स बढ़ा दिया गया। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कहा कि शासन ने पांच हजार रुपए तिमाही टैक्स को बढ़ाकर साढ़े सात हजार रुपए कर दिया गया है। बीमा की दरें भी बढ़ा दी गई हैं। जिससे चालकों के समक्ष बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले ही भारी भरकम टैक्स चुकाने में चालक खासे परेशान थे। अब बढ़े टैक्स ने मुसीबतें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
बैंक से कर्ज लेकर टैक्स चुकाने की स्थिति बनी हुई है। बैठक में शासन से तत्काल बढ़े हुए टैक्स की दरों को वापस लेने की मांग उठाई गई। ऐसा नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई। संचालन कुंदन सिंह ने किया। बैठक में तारा पांडे, नंदन सिंह, भुवन कैड़ा, पूूरन सिंह, भुवन सिंह, गोपाल सिंह, कुंदन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन