फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Taruni conference committee Nations worker in Almora

राष्ट्र सेविका समिति का तरुणी सम्मेलन

Sun, 29 Nov 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sun, 29 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Taruni conference committee Nations worker in Almora

राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख सुनीता हल्देकर ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीनतम धरोहर है। विज्ञान, योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा आदि के द्वारा देश को विश्व गुरु माना गया है। मुगलों और अंग्रेजों ने देश के परम वैभव, समृद्ध संस्कृति को मिटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हल्देकर यहां तेजस्विनी तरुणी सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहीं थीं।

विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा में हुए सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत में अद्वितीय विज्ञान विधा थी। जब अन्य देशों में यातायात की कल्पना तक नहीं थी, तब भारत के पास पुष्पक विमान आदि तकनीकी ज्ञान था। वैदिक गणित, आयुर्वेद, योग आदि विधाओं के जरिए देश ने विश्व का मागदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के तहत मुगलों, अंग्रेजों ने परम वैभवशाली संस्कृति को कमजोर करने का काम किया। अंग्रेजों ने रणनीति के तहत भारत में मैकाले शिक्षा पद्धति को लागू किया, ताकि आने वाली पीढ़ियां ज्ञान हीन बन जाएं। उन्होंने कहा कि भारत देश मात्र भूमि का टुकड़ा नहीं चैतन्यमयी मां है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के प्राचीन वैभव को वापस लाने को देशवासियों को पुन: प्रयास करने होंगे। क्षेत्र कार्यवाहिका नीमा अग्रवाल, विभाग कार्यवाहिका गोदावरी चतुर्वेदी, जिला संयोजिका ज्योति त्रिवेदी, पूर्णिमा जोशी आदि ने विचार रखे। इस मौके पर भावना खोलिया, कमला पिलख्वाल, जीवंती लटवाल, चंपा रावल, प्रेमा बिष्ट, लता तिवारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed