फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Taps are heated with fire, then water reaches home

Almora News: आग से गर्म कर रहे हैं नल, तब घर पहुंच रहा जल

Wed, 13 Dec 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 13 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Taps are heated with fire, then water reaches home
 जागेश्वर में पानी जमने से बा​धित पेयजल लाइन को दुरुस्त करते जल संस्थान के कर्मी। संवाद

विज्ञापन
अल्मोड़ा। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। जागेश्वर क्षेत्र में तापमान माइनस में पहुंचने स्थानीय लोगों के साथ ही होटल कारोबारी और पर्यटक भी परेशान हैं। हालात यह हैं कि लाइन में पानी जमने से लोगों को पानी मिलना भी मुश्किल हो गया है और लाइन को गर्म पानी या आग से गर्म कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास हो रहे हैं।

जिले में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है और तापमान में हर रोज गिरावट आ रही है। 5600 फुट की ऊंचाई पर देवदार के घनों जंगलों से घिरे जागेश्वर धाम और इसके आसपास तापमान माइनस आठ से नौ डिग्री पहुंचने लगा है। बढ़ती ठंड और गिरते तापमान के बीच यहां के स्थानीय लोगों, कारोबारियों के साथ ही यहां पहुंचने वाले पर्यटकों की दिक्कत भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात के समय यहां का तापमान माइनस नौ डिग्री पहुंचने से पेयजल लाइन में पानी जम गया और जागेश्वर धाम, इसके आसपास होटल और मंतोला, गोठ्यूड़ा, बहताण आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति चरमरा गई। क्षेत्र की 2000 से अधिक की आबादी के साथ ही होटल कारोबारियों और इनमें ठहरे पर्यटकों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन नहीं हो पाए स्टार्ट
अल्मोड़ा। जागेश्वर में तापमान गिरने से कई वाहन चालकों का कहना है कि डीजल जमकर इंजन में फंस गया। इससे वाहन स्टार्ट नहीं हुए। ऐसे में वाहन चालकों को मैकेनिक बुलाने पड़े। घंटों बाद मैकेनिक ने इंजन में ईंधन आपूर्ति सुचारू की। संवाद

अल्मोड़ा नगर में जलने लगे अलाव
अल्मोड़ा। तापमान गिरने से नगर में भी कड़ाके की ठंड है। बुधवार को अधिकतम तापमान 15 जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री रिकार्ड किया गया। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री था। ठंड बढ़ते ही नगर में पालिका की तरफ से अलाव जलने लगे हैं।



कोट
तापमान गिरने से लाइन में पानी जमना आम बात है। खुले में बिछी लाइन में इस तरह की दिक्कत आती है। ऐसी लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। जागेश्वर क्षेत्र में टीम गंभीरता से काम कर रही है।
अरुण कुमार सोनी, ईई, जल संस्थान, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed