फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Take a ride on a cycling trip with a message of safe driving

सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर घोंडीराम

Thu, 30 Nov 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Thu, 30 Nov 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Take a ride on a cycling trip with a message of safe driving
छावनी परिषद कार्यालय में घोंडीराम का स्वागत करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala

पहाड़ की सर्पिली सड़कों पर बिना ब्रेक की साइकिल लेकर सेफ ड्राइविंग का संदेश देने कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा पर निकले हैं सोलापुर महाराष्ट्र के घोंडीराम। बिना ब्रेक की साइकिल लेकर जब घोंडीराम रानीखेत पहुंचे तो यहां छावनी परिषद कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। घोंडीराम कहते हैं कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित वाहनों में भी लोग अपनी गलती से दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, वह साइकिल में ब्रेक नहीं होने के बावजूद सेव ड्राइविंग कर रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए वह अभी तक 50 हजार किमी की दूरी तय कर चुके हैं।

विज्ञापन


मूल रूप से महाराष्ट्र सोलापुर के जोड़ेगांव निवासी घोंडीराम ने साइकिल यात्रा इसी साल फरवरी से शुरू की। इस बीच वह महाराष्ट्र के अलावा एमपी, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, चंडीगढ़ सहित तमाम राज्यों की यात्रा कर चुके हैं। पिछले कई महीनों से वह उत्तराखंड की यात्रा पर हैं। गढ़वाल मंडल के अलावा उन्होंने चार धाम और छोटा कैलाश की यात्रा भी तय कर ली है। खास बात यह है कि पहाड़ की ढलान वाली सड़कों पर भी वह बखूबी साइकिल चला लेते हैं। हालांकि अत्यधिक ढलान वाले स्थानों पर वह साइकिल हाथ में लेकर पैदल चलते हैं। घोंडीराम का कहना है कि वह सेव ड्राइविंग का संदेश लेकर निकले हैं, लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद को मानते हैं प्रेरणास्रोत
 47 वर्षीय घोंडीराम ने बताया कि वह स्वामी विवेकानंद को प्रेरणास्रोत मानते हैं। वह कहते हैं कि स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया का भ्रमण किया था और लोगों को मानवता का संदेश दिया था। वह सेफ ड्राइविंग के अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दे रहे हैं। विद्यालयों में जाकर वह बच्चों को तो टैक्सी स्टैंडों पर चालकों को भी सेव ड्राइविंग का संदेश दे रहे हैं। उत्तराखंड की यात्रा भी अब अंतिम चरणों में है। रानीखेत से वह नैनीताल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed