फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tailoring training program launched in Chaukhutia

Almora News: चौखुटिया में सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Wed, 02 Sep 2026 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 02 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tailoring training program launched in Chaukhutia
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बाल विकास विभाग और गेवाड़ संकल्प समिति की ओर से शिव पार्वती बैंक्वेट हॉल में मुख्यमंत्री महिला सतत विकास योजना के तहत एक माह के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी और सहायक खंड विकास अधिकारी एसके आर्या ने किया। योजना के तहत विकासखंड चौखुटिया की 159 महिलाओं को निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक माह का प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी। गेवाड़ संकल्प समिति की अध्यक्ष भावना शर्मा ने प्रशिक्षण के उद्देश्य की जानकारी देते हुए महिलाओं से पूरे एक माह तक नियमित रूप से प्रशिक्षण लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ना योजना का मुख्य उद्देश्य है। इससे महिलाएं सिलाई का काम शुरू कर अपनी आय बढ़ा सकेंगी और आत्मनिर्भर बनेंगी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed