{"_id":"57deb4ac4f1c1b0c0ca823b0","slug":"taekwondo-in-ranikhet","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय ओपन कराटे में दूसरे दिन छाए उत्तराखंड के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय ओपन कराटे में दूसरे दिन छाए उत्तराखंड के खिलाड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत में ताइक्वांडो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 14वीं राष्ट्रीय ओपन कराटे डू चैंपियनशिप में दूसरे दिन उत्तराखंड के खिलाड़ी छाए रहे। खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण सहित कुल 20 पदक अपने नाम किए। इसके अलावा राजस्थान के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। काता कुमिते स्पर्धा में रानीखेत के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन
उत्तराखंड स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव ब्लैक बेल्ट छठी डान सतीश जोशी ने बताया कि खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए आल इंडिया कराटे डू फेडरेशन के अध्यक्ष रामेश्वर निर्वाण भी मौजूद थे। प्रतियोगिता में 12 राज्यों के कुल 285 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर दबदबा बनाए रखा। पदक जीतने वालों में हार्दिक शर्मा, मनीष बिष्ट, नीलेश जोशी, अवंतिका मेहता, शिवानी गुप्ता, मयंक जोशी, ममता रावत, सुनील थारू, सौरभ बिष्ट, अजय कुमार, पायल बिष्ट, अभिषेक पांडे, योगेश गिरि, भव्या शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
राजस्थान की टीम से मुकेश डाबी, ललित भनोट, शिप्रा शाह, सैफाली राना, मयंक श्रीवास्तव आदि ने पदक जीते। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष एनके गर्ग, चेयरमैन एसके राय, राजस्थान कराटे एसोसिएशन के सचिव मुख्य निर्णायक दिनेश डाबी, दर्शन बिष्ट, गोपाल खोलिया, ललित बिष्ट, प्रज्ञा जोशी आदि मौजूद थे।