फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tadikhet-Thakuladi road damaged in the disaster is not being taken care of

Almora News: आपदा में क्षतिग्रस्त ताड़ीखेत-थकुलाड़ी मार्ग की नहीं ली जा रही सुध

Sun, 09 Apr 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 09 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tadikhet-Thakuladi road damaged in the disaster is not being taken care of
क्षतिग्रस्त ताड़ीखेत-थकुलाड़ी मोटर मार्ग। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आपदा में क्षतिग्रस्त ताड़ीखेत-थकुलाड़ी-गैरड़ मोटर मार्ग को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। मोटर मार्ग की हालत खराब होने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह जगह से सड़क में धंसाव हो रहा है, ग्रामीणों का कहना है कि निकास नालियां भी मलबे से पटी पड़ी हैं। जिस कारण बारिश का पानी सड़क पर बहता है और सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। इस सड़क के मेंटिनेंस का जिम्मा वापकोस कंपनी के पास है। ग्रामीणों ने तत्काल सड़क की दशा सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन


ताड़ीखेत-गैरड़-थकुलाड़ी नौ किमी मोटर मार्ग को पीएमजीएसवाई के तहत मंजूरी मिली थी, दो साल पहले भी आपदा में यह सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई। पिछले साल आपदा में सड़क की हालत और खराब हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक ठाकुर का कहना है कि जगह जगह मलबा पड़ा है। कई स्थानों पर दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। निकास नालियां चोक होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर बहता है जिस कारण सड़क में धंसाव हो रहा है।
विज्ञापन

इस कारण वाहन चालक भी सड़क पर वाहन चलाने से डर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार संबंधित विभाग को सूचना दी गई, लेकिन सड़क की बदहाली को देखने वाला कोई नहीं है। बताया कि सड़क ग्वेल मंदिर से लेकर तल्ला गैरड़ तक अत्यधिक खराब है। इधर वापकोस कंपनी के अवर अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि सड़क पिछले साल आपदा में क्षतिग्रस्त हुई थी, इसके सुधारीकरण का कार्य शीघ्र शुरू होगा। बताया कि बांड के आधार पर दीवारों और निकास नालियों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed