फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tadhiket block headquarters of Ranikhet

ताड़ीखेत कस्बा भी जोह रहा विकास की बाट

Sun, 20 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।  Updated Sun, 20 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tadhiket block headquarters of Ranikhet
रानीखेत का ब्लॉक मुख्यालय ताड़ीखेत - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। उपमंडल क्षेत्र में स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जलाने वाला ताड़ीखेत कस्बा भी विकास की मुख्य धारा कटा है, ब्लॉक मुख्यालय होने के बावजूद यहां कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था तक नहीं है। कई जगह कूड़े के ढेर दुर्गंध फैला रहे हैं। कस्बे की सड़क बदहाल है, पीने के पानी के लोग आए दिन परेशान रहे हैं, जबकि यहां दो पेयजल योजनाएं हैं। लोग हैंडपंपों और पारंपरिक पेयजल स्रोतों पर निर्भर होकर रह गए हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 1925 में ताड़ीखेत आए थे, उन्होंने यहां से पूरे उपमंडल क्षेत्र में आजादी की अलख जलाई, बाद में यहीं से आजादी के आंदोलनों की रणनीति बनाई जाती थी। दूसरी तरफ यह पूरे उपमंडल क्षेत्र का सबसे बड़ा ब्लॉक भी हैं, लेकिन कस्बे की तमाम समस्याएं जस की तस पड़ी हैं। पानी की दो योजनाएं यहां बनी हैं, आधी आबादी के लिए ऋषिगाड़ पेयजल योजना से तो आधी आबादी के लिए गगास पेयजल योजना बनाई है, लेकिन अधिकांश लोग पानी के लिए परेशान रहते हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि तीन दिन में बमुश्किल पानी आता है, वह भी पर्याप्त नहीं होता, लोग दूरदराज के पारंपरिक पेयजल स्रोतों से पानी लाने को मजबूर रहते हैं। कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने के कारण कई जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, तीव्र दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां नवोदय विद्यालय, गोलू देवता का प्रख्यात मंदिर भी है। नवयुवक मंगल दल के सदस्य मंजीत भगत ने बताया कि कस्बे में लगी स्ट्रीट लाइटों का बिल भी स्थानीय युवाओं ने चंदा एकत्रित कर जमा कर रहे हैं। दो नए शौचालय बनाए गए हैं, पुराने शौचालय कूड़े से पटे हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत की घोषणा के बाद अब श्रद्धानंद मैदान का जीर्णोद्धार शुरू हो गया है, जबकि गांधी कुटीर का भी सुंदरीकरण हो रहा है। उन्होंने कस्बे के विकास की मांग की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed