{"_id":"66ce2246ffa75d59c50b9e14","slug":"tableau-of-police-station-dhaulchina-and-someshwar-stood-first-almora-news-c-232-1-shld1002-116393-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: थाना धौलछीना और सोमेश्वर की झांकी रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: थाना धौलछीना और सोमेश्वर की झांकी रही प्रथम
Wed, 28 Aug 2024 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस लाइन अल्मोड़ा के मैदान में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सोमवार देर रात तक रंगारंग कार्यक्रम हुए। थाना धौलछीना और सोमेश्वर की झांकी प्रथम, यातायात पुलिस अल्मोड़ा की झांकी द्वितीय, कोतवाली रानीखेत और थाना भतरौजखान की झांकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल के गीतों पर दर्शकों ने ठुमके लगाए। श्रीकृष्ण संग राधा का मोर नृत्य, श्री कृष्ण राधा संग गोपियों की फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। पुलिसकर्मियों, बाल कलाकारों ने भजन, लोक नृत्य आदि की प्रस्तुति दी।
इससे पूर्व जिला न्यायाधीश श्रीकांत पांडे, भाजपा प्रदेश कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, डीएम विनीत तोमर, अपर जिला न्यायाधीश रमेश सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दया राम, सेवानिवृत अपर पुलिस अधीक्षक प्रेम सिंह सांगा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने सभी का स्वागत किया। निर्णायक उर्मिला सिंह पींचा, मंजू रानी, उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक रहीं। वहां विभु कृष्णा, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण वर्मा, सीओ विमल प्रसाद, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, मनोज भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -
बाड़ेछीना में निकली कान्हा की शोभा यात्रा
अल्मोड़ा। बाड़ेछीना स्थित राम मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर सोमवार देर रात तक कार्यक्रम हुए। शील गांव से राम मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। राधा कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहां पर कमल बिष्ट, खिलानंद भट्ट, उमेद सिंह गैड़ा, हिमांशु वर्मा, नीरज मटेला, पवन बिष्ट, पंकज पैनवाल, अमित कुमार, हरीश बिष्ट, धीरज कुमार, दीपक बिष्ट, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।