{"_id":"687400b93e4176d2250e0538","slug":"symbol-allotment-starts-from-today-almora-news-c-232-1-ha11012-130858-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: हिंदी वर्णमाला की अल्फाबेट के हिसाब से होगा चुनाव चिन्हों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: हिंदी वर्णमाला की अल्फाबेट के हिसाब से होगा चुनाव चिन्हों का आवंटन
Mon, 14 Jul 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
- पहले चरण में छह विकासखंडों में होगा चुनाव चिन्हों का आवंटन - किसी को उगता हुआ सूरज तो किसी को मिलेगी फूलों से भरी टोकरी
अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव को लेकर आज से अल्मोड़ा जिले के छह विकासखंडों में चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव आयोग ने 40 चुनाव चिन्ह निर्धारित किए हैं। प्रत्याशियों को उगते सूरज के साथ ही आम, अनार सहित कई अन्य चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
चुनावों में मनपंसद चुनाव चिन्ह पाना हर प्रत्याशी चाहता है। ऐसे में किस-किस प्रत्याशी को मनपसंद मिलते हैं ये देखना दिलचस्प होगा। पंचायत चुनाव में नामांकन, नाम वापिस के बाद चुनाव चिन्ह् वितरण के लिए जिला निर्वाचन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रथम चरण में ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, लमगड़ा और चौखुटिया में चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। चुनाव चिन्ह हिंदी वर्णमाला (अ,आ, इ, ई..) के आधार पर बांटे जाएंगे। सूरज के साथ ही उम्मीदवार आम, अनार, अन्नास चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। दूसरे चरण में सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग, द्वाराहाट विकासखंड के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
ये मिलेंगे चुनाव चिन्ह
अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए पहला और दूसरा चिन्ह आम, ओखली, प्रधान पद् के लिए अनाज की बाली, अन्नास, क्षेत्र पंचायत के लिए अनार, अंगूठी, जिला पंचायत सदस्य के लिए उगता सूरज, कप प्लेट समेत कई अन्य चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
चुनाव चिन्ह लोगों तक पहुंचाना होगा मुश्किल
अल्मोड़ा। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशियों के पास मतदाताओं तक चुनाव चिन्ह पहुंचाना चुनौती होगी। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्य को तो चुनाव चिन्ह पहुंचाने में दिक्कत नहीं होगी। जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी के सामने चुनाव चिन्ह पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। संवाद
कोट- आज से चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। पहले चरण में छह और दूसरे चरण में पांच विकासखंडों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। हिंदी वर्णमाला अल्फाबेट के हिसाब से चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे।
संतोष सिंह बोरा, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी अल्मोड़ा।