फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Swearing In Ceremony of Ranikhet Bar Association

सिविल जज सीनियर डिवीजन ने दिलाई बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को शपथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Swearing In Ceremony of Ranikhet Bar Association
रानीखेत में शपथ लेते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गा। मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन संदीप सिंह भंडारी ने बार और बैंच के बीच संबंधों को मधुर बनाने पर जोर दिया। अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारियों को बारी-बारी से शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्व निर्वहन करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

16 जून को बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी अस्तित्व में आई। सोमवार को पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण हुआ। मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय पांडे, उपाध्यक्ष ललित मोहन आर्या, सचिव कुबेर सिंह कार्की, कोषाध्यक्ष नासिर हुसैन तथा संप्रेक्षक दीपक चंद्र भगत को शपथ दिलाई। सिविल जज संदीप भंडारी और विशिष्ट अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन शिवानी नाहर ने नई कार्यकारिणी से बार और बैंच के बीच संबंध मधुर बनाने की अपील की। वहां पर पूर्व अध्यक्ष राजेश रौतेला, गंगा सिंह रावत, प्रमोद पांडे, हरीश मनराल, नवीन उपाध्याय, महेंद्र सिंह बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, सीमा जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed