{"_id":"687d324ebf72a29cfe093cac","slug":"swavalamban-centers-opened-all-districts-state-rajiv-almora-news-c-232-1-shld1002-131154-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे स्वावलंबन केंद्र : राजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे स्वावलंबन केंद्र : राजीव
Sun, 20 Jul 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वदेेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबन अभियान के अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि मंच सभी जिलों में स्वावलंबन केंद्र खोलेगा। मंच के उद्यमिता आयोग का गठन करने की मांग पर कुछ राज्यों में आयोग का गठन हो गया है। उत्तराखंड में भी इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी।
रविवार को नगर के मालरोड स्थित एक होटल में उन्होंने कहा कि लोगों को उद्यमिता के जरिए स्वावलंबन का मार्ग चुनना होगा, क्योंकि देश में सरकारी रोजगार सिमटते जा रहा है। कहा कि देश में नहाने, कपड़े धोने का साबुन, सौंदर्य प्रसाधन, दुग्ध उत्पाद, तेल समेत अन्य खाद्य पदार्थ समेत कई उत्पाद स्वदेशी कंपनियां बना रही हैं।
उन्होंने लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और भारत विरोधी देशों के उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की। कहा कि पहलगाम हमले के बाद से भारत विरोधी देशों की असली चेहरा सामने आया है। पाकिस्तान का साथ देने वाले चीन, टर्की और अमेरिका जैसे देशों से आने वाले उत्पादों का जनता को पूर्ण बहिष्कार करना चाहिए।
विज्ञापन
कहा कि स्वदेशी उत्पादों की ताकत कोराना महामारी में सामने आई है। स्वदेशी कंपनियां हर क्षेत्र में उत्पाद कर निर्यात करने में सक्षम है। बताया कि दस अगस्त को स्वदेशी को अंगीकार करो विदेशी का बहिष्कार करो कार्यक्रम के तहत जनजागरण अभियान चलेगा।
इस दौरान उत्तराखंड प्रांत सह संयोजक नितिन जोशी, प्रदेश समन्वयक पदम शर्मा, वरिष्ठ नागरिक आयाम के प्रांत सह संयोजक सज्जन लाल टम्टा, मेयर अजय वर्मा, डॉ. गोपाल सिंह नयाल आदि मौजूद रहे।