फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Swami Vivekananda's personality is inspirational for all: Chauhan

स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणादायी: चौहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda's personality is inspirational for all: Chauhan
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व युवाओं समेत सभी लोगों के लिए प्रेरणादायी है। स्वामी जी का अल्मोड़ा से गहरा नाता रहा है वह तीन बार यहां प्रवास पर आए। विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ब्राइटन कार्नर स्थित पार्क में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अवशेष 40 लाख रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। जिससे यहां विवेकानंद बाल वाटिका पार्क बनाने के लिए उपयोग में लाया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि जल्द ही यहां पर स्वामी विवेकानंद बाल वाटिका का कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा। हरिकृष्ण लाल साह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पार्क में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के अल्मोड़ा आगमन पर जिन परिवारों के लोगों से उनका जुड़ाव रहा है। उन परिवारों के लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आर्य कन्या इंटर कालेज की बालिकाओं द्वारा वंदना-वंदेमातरम के बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जीआईसी लोधिया की छात्रा दीक्षा रावत ने स्वामी के जीवन पर कविता सुनाई। कुटीर के अध्यक्ष स्वामी धुरवेशानंद महाराज ने सभी का स्वागत किया। संचालन प्रो. दिवा भट्ट ने किया । कुटीर के उप महासचिव बलभद्रानंद, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, एसएसपी पीएन मीणा, शांति कुमार, स्वामी नित्य सिद्वानंद, नरसिंहानंद, ईष्टदेवानंद, वीपीकेएस के पूर्व निदेशक डॉ. जेसी भट्ट, जगदीश चंद्र आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
पालिका के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, वीपीकेएस के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत, प्रो. एसए हामिद, सभासद हेम चंद्र तिवारी, जगमोहन बिष्ट, राजेंद्र तिवारी, दीपा साह, दीप्ति सोनकर, विजय पांडे, मनोज जोशी, कैलाश गुरुरानी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, कैंट के उपाध्यक्ष जंगबहादुर थापा, अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद बगडवाल, आनंद सिंह ऐरी, प्रताप सत्याल, अख्तर हुसैन, मोतीलाल वर्मा, पूरन चंद्र तिवारी, लक्ष्मण ऐठानी, अजय वर्मा, मोहन सिंह रौतेला, अरूण पंत, मनीष जोशी, दयाकृष्ण कांडपाल, चंद्रकांत जोशी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed