{"_id":"0a46457a8f168e27dab7cbc3a77929b2","slug":"suspended-for-two-to-three-days-of-wine-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दो दुकानें तीन दिन के लिए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दो दुकानें तीन दिन के लिए निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्धारित दर से अधिक मूल्य में शराब बेचने पर आबकारी विभाग ने विदेशी शराब की सोमेश्वर और बसौली दुकान पर पांच-पांच हजार रुपए जुर्माना लगाया है। यह दुकानें तीन दिन के लिए निलंबित भी कर दी गई हैं।
आबकारी विभाग का ओवर रेट पर शराब बेचने वाली लाइसेंस धारी शराब की दुकानों के खिलाफ अभियान जारी है। शिकायत मिलने पर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने विदेशी शराब की सोमेश्वर और बसौली दुकान में छापेमारी की। छापेमारी में इन दोनों दुकानों पर अधिक दाम पर शराब और बीयर बेचना पाया गया।
जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आबकारी नीति के प्रावधान के अनुसार विदेशी शराब की सोमेश्वर और बसौली दुकान को 27 मार्च से 29 मार्च तक तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दोनों दुकानों पर पांच-पांच हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। संबंधित दुकानों के लाइसेंसधारियों को जुर्माने की धनराशि तत्काल राजकोष में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।