फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Suspended for two to three days of wine shops

शराब की दो दुकानें तीन दिन के लिए निलंबित

Fri, 27 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Fri, 27 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
निर्धारित दर से अधिक मूल्य में शराब बेचने पर आबकारी विभाग ने विदेशी शराब की सोमेश्वर और बसौली दुकान पर पांच-पांच हजार रुपए जुर्माना लगाया है। यह दुकानें तीन दिन के लिए निलंबित भी कर दी गई हैं।
विज्ञापन


आबकारी विभाग का ओवर रेट पर शराब बेचने वाली लाइसेंस धारी शराब की दुकानों के खिलाफ अभियान जारी है। शिकायत मिलने पर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने विदेशी शराब की सोमेश्वर और बसौली दुकान में  छापेमारी की। छापेमारी में इन दोनों दुकानों पर अधिक दाम पर शराब और बीयर बेचना पाया गया।
विज्ञापन


 जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आबकारी नीति के प्रावधान के अनुसार विदेशी शराब की सोमेश्वर और बसौली दुकान को 27 मार्च से 29 मार्च तक तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दोनों दुकानों पर पांच-पांच हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। संबंधित दुकानों के लाइसेंसधारियों को जुर्माने की धनराशि तत्काल राजकोष में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed