{"_id":"6a02142c62b052985d0df11c","slug":"suri-faces-water-crisis-over-30-families-suffer-almora-news-c-232-1-alm1019-143247-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सूरी में जल संकट, तीस से अधिक परिवार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सूरी में जल संकट, तीस से अधिक परिवार परेशान
Mon, 11 May 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 11 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विकासखंड ताड़ीखेत के सूरी गांव में पेयजल संकट गहराने लगा है। पानी की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। गांव के एक हिस्से के करीब तीस से अधिक परिवार दूरदराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग से शिकायत और मांग उठाने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया। गर्मी की शुरुआत में ही संकट गहराने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। शादी समारोह और अन्य घरेलू कार्यों में भी ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को ज्ञापन भेजकर जल्द आपूर्ति सुचारु कराने की मांग उठाई है। चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
स्थानीय पंकज सिंह, देव सिंह, राम सिंह, जोगा सिंह, गोपाल सिंह, कृपाल सिंह, डूंगर सिंह, जीवन चंद्र और तेज सिंह समेत कई ग्रामीणों ने लगातार हो रही अनदेखी पर गहरी नाराजगी जताई है।