फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Supreme Court Justice Narasimha played Holi with advocates in ranikhet

Holi 2025: सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति नरसिम्हा ने अधिवक्ताओं संग खेली होली, अबीर-गुलाल लगाकर किया स्वागत

Wed, 12 Mar 2025 09:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रानीखेत
अमर उजाला नेटवर्क, रानीखेत Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 12 Mar 2025 09:05 PM IST
सार

रानीखेत में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस पमिदिघनतम श्री नरसिम्हा सपत्नीक रानीखेत पहुंचे।  जस्टिस नरसिम्हा और अन्य अतिथियों का स्वागत होली की पारंपरिक टोपी पहनाकर और अबीर-गुलाल लगाकर किया गया। 

विज्ञापन
Supreme Court Justice Narasimha played Holi with advocates in ranikhet
सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस पमिदिघनतम श्री नरसिम्हा सपत्नीक रानीखेत पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानीखेत में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस पमिदिघनतम श्री नरसिम्हा सपत्नीक रानीखेत पहुंचे। उन्होंने यहां तहसील में आयोजित होली उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए अधिवक्ता संघ के साथ धूमधाम से होली मनाई।

विज्ञापन

जस्टिस नरसिम्हा और अन्य अतिथियों का स्वागत होली की पारंपरिक टोपी पहनाकर और अबीर-गुलाल लगाकर किया गया। इस दौरान छोलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। जस्टिस नरसिम्हा ने आयोजन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।

विज्ञापन

प्रसिद्ध होली गायक संदीप गोरखा ने हो मुबारक मंजरी फूलों भारी ऐसी होली खेले...और गाओ सुहागन होली... जैसे पारंपरिक गीत गाए। कार्यक्रम में एडीजे रानीखेत अंजलि नोनियाल, सिविल जज जसमीत कौर, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विजय प्रकाश पाण्डे, हरीश मनराल, रघुनंदन वैला, राजेश रौतेला, गंगा सिंह रावत, हरीश मनराल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed