अमर उजाला सुपर टेलेंट ऑडिशन में युवाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की ओर से शिखर होटल सभागार में आयोजित सुपर टैलेंट के ऑडिशन में जहां संगीत की रसधार बही वहीं कॉमेडी ने भी लोगों को खूब हंसाया। कार्यक्रम में काफी संख्या में युवाओं में भाग लिया। सरिता भंडारी ने मोह-मोह के धारे तेरी उंगुलियों जा उलझे.., चेतना भंडारी ने कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दे तान.., शैफाली शर्मा ने बोले रे पपीहा नितू.., आदित्य नेगी ने मोरे सैय्या तो हैं परदेश मैं क्या करू सावन को.., चिराग बोरा ने दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है.., सजदा तेरी काली अखियों से जिंग मेरी जागे.., प्रमोद भट्ट ने मोह-मोह के धारे तेरी उंगुलियों जा उलझे.. गीत प्रस्तुत किया। रानीखेत से पहुंची कनिका अधिकारी ने लग जा गले से की फिर हसी रात हो ना हो.., काजल भारती ने हुस्न पहाड़ो का क्या कहना कि बारो महीने यहां मौसम जाड़ो का.. गीत की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा परितोष पांडे ने कॉमेडी प्रस्तुत की। ऑडिशन में चेतन वर्मा, कनिका अधिकारी, रिशप पवार, विनोद सिंह, चिराग बोरा, प्रमोद भट्ट, सरिता भंडारी, सैफाली शर्मा, सलमान खान, आदित्य नेगी, पवन जौहरी, मेघा पंत समेत कई युवाओं ने भाग लिया।
निर्णायक वरिष्ठ रंगकर्मी और पत्रकार नवीन बिष्ट, देवभूम मां शारदे लोक कला समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह चम्याल थे। ऑडिशन में अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऑडिशन का परिणाम शीघ्र घोषित किया जाएगा। इसकी सूचना प्रतिभागियों को एसएमएस अथवा फोन से दी जाएगी। अमर उजाला द्वारा उत्तर भारत की प्रतिभाओं के लिए आयोजित सिंगिंग और कॉमेडी दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 50 हजार 25 हजार और 10 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। विजेताओं की प्रतिभा को घर-घर पहुंचाने के लिए विशेष एलबम भी लांच किया जाएगा।