फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   super and shaily wims the final

फाइनल मैच में सुपरजाइंटस और शैली-7 की टीम विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
super and shaily wims the final
दोनों वर्गों में विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लोअर मालरोड में राफा क्रिकेट क्लब की ओर से चल रहे लिटिल मास्टर क्रिकेट चैंपियनशिप में अंडर-14 वर्ग में सुपरजाइंटस और अंडर-17 में शैली-7 की टीम ने फाइनल मुकाबला जीत लिया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए खिलाड़ियों, अभिभावकों और मौजूद लोगों को प्रदूषण मुक्त शहर के लिए एक-एक फलदार पौधा प्रदान किया।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में सुपरजाइंटस और एमएफसीसी के बीच मुकाबला हुआ। दस ओवर में एमएफसीसी ने 40 रन बनाए। जवाब में सुपरजाइंटस ने अंतिम ओवर की अंतिम गेंद में एक विकेट रहते मैच जीत लिया। मैच के राहुल बिष्ट मैन ऑफ द मैच और नितिन मैन ऑफ द सीरीज रहे। अंडर-17 वर्ग में शैली-7 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 71 बनाए।
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य सेवन स्टार की टीम 50 रन में ऑल आउट हो गई और शैली-7 ने मुकाबला 20 रनों से जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कुणाल शैली को और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार कुणाल रावत को दिया गया। इससे पूर्व दोनों मैचों का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने दस वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों और रंगकर्मियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट किया। इस मौके पर वरिष्ठ क्रिकेटर शेर अली, ललित साह, परवेज सिद्दीकी, राजेंद्र बोरा, अख्तर हुसैन, पत्रकार दीप जोशी, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन, अमर नाथ नेगी, रमेश लाल, राजेंद्र तिवारी को राफा क्रिकेट क्लब की ओर से सम्मानित किया गया।

मैच के दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, राफा क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष डा. करन कर्नाटक, उपाध्यक्ष हेम जोशी, सचिव हृदयेश तिवारी, कोच रोहित शैली, राजेंद्र राणा, कैलाश् मेहरा, देवेंद्र जनौटी, सचिन पिलख्वाल, विपिन जोशी, रजनीश कर्नाटक, पवन डालाकोटी, नरेंद्र बनौला, दीवान गौनी, प्रयाग जोशी, गौरव जोशी, गौरव भंडारी, जितेंद कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed