फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sunny Day In Almora

सुबह शाम कड़ाके की ठंड, दिन में धूप से मिल रही राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sunny Day In Almora
अल्मोड़ा में रविवार को दिन में खिली धूप - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर में रविवार को चटक धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। सुबह के समय कोहरा छाने और पाला गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोगों को दिन में भी हीटर, अंगीठी और अलाव आदि का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुबह के समय नगर और घाटी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हुई। सुबह के समय पाला भी गिर रहा है। दो-तीन दिनों से धूप खिलने से अधिकतम तापमान भी बढ़ा है। रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बागेश्वर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री पहुंचा
बागेश्वर। जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा और ग्रामीण इलाकों में पाला गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्द हवाओं ने भी दिक्कतें बढ़ा दी हैं। हालांकि दिन के समय निकली धूप से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। रविवार को जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद अब जिले का मौसम सामान्य है। हालांकि घाटी वाले इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने से ठंड पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह पाला गिरने के बावजूद जल्द धूप निकल रही है। वहीं दिनभर खिली धूप रहने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिल रही है। हालांकि शाम होने तक सर्द हवाएं लोगों को ठंड का अहसास करा रही हैं। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम के साफ रहने का अनुमान जताया है। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed