फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   sumo fell in the ditch

सड़क किनारे बैठे ट्रेक्टर ऑपेरटर को कुचलते हुए खाई में जा गिरा बारात का वाहन, ऑपरेटर की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
sumo fell in the ditch
धौलछीना (अल्मोड़ा)। बरात से लौट रही टाटा सूमो सड़क किनारे बैठे ट्रैक्टर ऑपरेटर को कुचलते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर ऑपेरटर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन सवार छह लोगों को हल्की चोटें आईं। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इधर वाहन चालक फरार होने की कोशिश कर रहा था, जिसे स्थानीय लोगों ने दबोच लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को बागेश्वर से भैंसियाछाना ब्लॉक के बूढ़ाधार गांव में एक बरात आई थी। लौटते वक्त दुल्हन के घर से मात्र तीन किमी दूर सेराघाट के समीप गैनार के पास बरात की टाटा सूमो संख्या यूके 02-टीए 1827 अनियंत्रित होकर हॉटमिक्स कार्य के दौरान सड़क किनारे बैठे ट्रैक्टर चालक बिजनौर निवासी प्रीतम सिंह (35) पुत्र कृपाल सिंह को कुचलते हुए 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों मोटरमार्ग पर हॉटमिक्स का कार्य चल रहा है। हॉटमिक्स कार्य के दौरान ट्रैक्टर चालक सड़क किनारे बैठकर फोन में अपने परिवार से बात कर रहा था। तेज रफ्तार वाहन उसे कुचलते हुए खाई में जा गिरा। वाहन में छह लोग सवार थे। सामाजिक कार्यकर्ता बसंत सिंह नेगी, योगेश चम्याल, अर्जुन सिंह, सुनील वाणी, शेखर, अर्जुन सिंह आदि लोगों ने मौके पर पहुंच वाहन सवार घायलों को खाई से निकाल कर 108 की मदद से सेराघाट स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर राजस्व उप निरीक्षक निखिल त्यागी, कृपाल सिंह बेलवाल, बलवंत नाथ गोस्वामी, पंकज शर्मा समेत राजस्व विभाग की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था और भागने के फिराक में था। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed