{"_id":"64becd65f6cfece27b0d8f69","slug":"summer-of-plans-for-facility-almora-news-c-232-1-shld1002-1008-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय पर पूरा करें हर घर नल से जल पहुंचाने का काम : पुरुषोत्तम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय समय पर पूरा करें हर घर नल से जल पहुंचाने का काम : पुरुषोत्तम
Tue, 25 Jul 2023 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड शासन के सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला योजना, राज्य सेक्टर और केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मार्च 2024 तक जल जीवन मिशन के सभी कार्य पूर्ण करने होंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की 2025 तक उत्तराखंड राज्य को देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने की योजना है। इसी अवधारणा के अनुरूप सभी अधिकारियों को योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना होगा। उन्होंने आजीविका से संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जिले में रोजगार के अवसर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों को अपना वार्षिक प्लान बनाकर लक्ष्य निर्धारित करना होगा।
इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन, अमृत सरोवर, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, पीएम पोषण योजना, सर्व शिक्षा अभियान, पीएमजीएसवाई, पीएम आवास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आयुष्मान भारत योजना, मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय बागवानी अभियान, पीएम फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। कहा कि अमृत सरोवर में मत्स्य पालन करना है। वहां डीएम विनीत तोमर, परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह, डीडीओ एसके पंत, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद