फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sumit Goyal Reach Through Final

आईटीएफ सीनियर रेंकिंग टेनिस प्रतियोगिता में छाए रानीखेत के सुमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sumit Goyal Reach Through Final
आईटीएफ टूर्नामेंट के दौरान रानीखेत खिलाड़ी सुमित गोयल बीच में। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। देहरादून के टोंस ब्रिज स्कूल में संपन्न आईटीएफ (अंतर्राष्ट्रीय टेनिस फ़ेडरेशन) की सीनियर रेंकिंग प्रतियोगिता में रानीखेत के खिलाड़ी सुमित गोयल ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने जोड़ीदार अनिल कुमार जैन के साथ मिलकर डबल्स में फाइनल तक का सफर तय किया जबकि सिंगल में वे क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे।
विज्ञापन

19 से 24 फरवरी तक हुई प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और देहरादून के अविनाश कुंवर ने 45 प्लस वर्ग के एकल का खिताब जीता। दूसरे स्थान पर दिल्ली के निशांत गोयल रहे। उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुमित गोयल और दिल्ली के अनिल कुमार जैन की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन वे नंबर एक जोड़ी फरीदाबाद के मनीष अग्रवाल और निशांत गोयल से कड़े मुकाबले में हार गए। एकल मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में सुमित को अविनाश लिवर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इधर, उनके प्रदर्शन पर जिला टेनिस संघ के अध्यक्ष प्रभात मेहरा, उपाध्यक्ष अनिल गोयल, गोविंद बिष्ट, ललित बिष्ट, डॉ. दीप पार्की आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed