फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   फेंसिंग के जरिए खेती की तस्वीर बदलने में कामयाबी

फेंसिंग के जरिए खेती की तस्वीर बदलने में कामयाबी

Fri, 14 Sep 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 14 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
फेंसिंग के जरिए खेती की तस्वीर बदलने में कामयाबी
चौकुड़ी में तारबाड़ लगे खेतों से सब्जियां एकत्रित करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
सुअरों के आतंक से परेशान काश्तकार आजीविका परियोजना के तहत हुई तारबाड़ से खेतों की तस्वीर बदलने में कामयाब हुए हैं। आईएफएफडीसी द्वारा उपलब्ध कराए गई एल्यूमिनियम कोटेड फेंसिंग खेती के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। इसी बाड़ की मदद से रामपुर के चौकुड़ी में सात महिलाओं ने समूह बनाकर महज पंद्रह दिन में ही टमाटर और भिंडी मिलाकर दो क्विंटल सब्जी बेच दी है। इससे निकटवर्ती गांवों की महिलाएं भी प्रेरित हो रही हैं।
विज्ञापन


 एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना (आईएलएसपी) की तकनीकी एजेंसी आईएफएफडीसी के माध्यम से महिला उत्पादक समूह को उपलब्ध कराई गई एल्यूमिनियम कोटेड फेंसिंग सुअरों पर लगाम लगाने में खासी कारगर सिद्ध हो रही है। रामपुर के चौकुड़ी में मां अगनेरी सहकारिता से जुड़ीं अंजनि महिला समूह की सात महिलाओं ने करीब सात नाली भूमि में एल्यूमिनियम कोटेड फेंसिंग लगाकर टमाटर, भिंडी, बैगन और फ्रासबीन का अच्छा उत्पादन किया है। महिलाओं का कहना है कि वह महज पंद्रह दिनों में ही एक क्विंटल से भी अधिक टमाटर और इतनी ही भिंडी बेच चुकी हैं। डेढ़ मीटर ऊंची तारबाड़ से सुअरों से होने वाले नुकसान से मुक्ति मिल गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें आईएफएफडीसी के समन्वय देश दीपक यादव, आजीविका समन्वयक योगेश मेहरा के अलावा  उद्यान अधिकारी रिक मुखर्जी, अनूप शर्मा, हरीश नेगी, आरआर जोशी और समूह प्रोत्साहक कमला बिष्ट का मार्ग दर्शन और सहयोग मिलता रहता है। समूह में अध्यक्ष खिमुली देवी, लीला, नीमा, हेमा, किरन, चंपा और दीपिका सहित सात महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात गावों की तीन सौ नाली जमीन में किया जा रहा प्रयोग
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। आईएफएफडीसी के परियोजना समन्वयक देश दीपक यादव ने बताया कि परियोजना के माध्यम से रामपुर के अलावा आदिग्राम कनोणियां, नौगांव अखोड़िया, असेठी, नौगांव बेडिंया, टेड़ागांव, नागाड़ आदि सात ग्राम पंचायतों में करीब तीन सौ ग्यारह नाली में यह प्रयोग किया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed