{"_id":"97c3d12c4d596a9a285c942f3f50cece","slug":"success-comes-from-sustained-exertion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरंतर परिश्रम से ही मिलती है सफलता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरंतर परिश्रम से ही मिलती है सफलता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 12 Oct 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी अल्मोड़ा के पुरातन छात्र और आर्मी बरेली क्षेत्र के कमान अधिकारी मेजर जनरल विनोद प्रकाश सिंह भाकुनी ने कहा कि निरंतर परिश्रम करने से ही व्यक्ति को सफलता मिलती है। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों से एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
मेजर जनरल भाकुनी ने सेना में जाने के इच्छुक प्रतिभावान छात्रों को मुफ्त में कोचिंग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों में आगे बढने की ललक हो तो निर्धनता और संसाधनों की कमी आडे नहीं आती है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए और छात्रों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य मदन मोहन जोशी ने कहा कि स्कूल का एक छात्र आज इस मुकाम तक पहुंचा है जो खुशी की बात है।
विज्ञापन
उन्होंने छात्रों से मेजर जनरल भाकुनी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से श्री भाकुनी को सम्मानित भी किया गया। निर्मल पंत ने स्वरचित कविता सुनाई। संचालन जगदीश पांडे और मदन सिंह भंडारी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सुनील टम्टा, राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।