{"_id":"602abcf88ebc3ee94d3c9d6a","slug":"subedar-major-dalip-nainwal-s-funeral-with-military-honors-almora-news-hld4149284128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबेदार मेजर दलीप नैनवाल की सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबेदार मेजर दलीप नैनवाल की सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि
विज्ञापन
सूबेदार मेजर दलीप सिंह नैनवाल( फ़ाइल फ़ोटो)
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। रुड़की में बंगाल इंजीनियर ग्रुप में तैनात रहे सूबेदार मेजर दलीप सिंह नैनवाल का बीमारी के चलते रविवार को निधन हो गया। सोमवार को कपिलेश्वर शमशानघाट में सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। लमगड़ा ब्लॉक के नैणी गांव के मूल निवासी मेजर नैनवाल का परिवार वर्तमान में नगर के गोलनाकरड़िया मोहल्ले में रहता है।
वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। रुड़की के एक अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया। सेना के जवान उनका शव लेकर सोमवार सुबह गोलनाकरड़िया स्थित घर पहुंचे। उनके निधन से पत्नी, बच्चों समेत परिजन शोक में डूब गए। गोलनाकरड़िया से उनकी शवयात्रा शुरू होकर कपिलेश्वर स्थित शमशानघाट पहुंची।
जहां अल्मोड़ा बटालियन के जवानों ने उनके सम्मान में ब्लैक राउंड फायर कर अंतिम श्रद्धांजलि दी। चिता को उनके भाइयों दर्शन नैनवाल और देवेंद्र नैनवाल ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र बिष्ट डिंपल, चंदन मेर, मदन नैनवाल, राजीव जोशी, अखिलेश रावत, चंदन नैनवाल, विशन सिंह घैंघा आदि भी मौजूद रहे।