{"_id":"5aedb38d4f1c1b05418b83d8","slug":"students-strik-ends-after-talks-with-campus-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसर निदेशक से हुई वार्ता के बाद छात्रों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसर निदेशक से हुई वार्ता के बाद छात्रों का धरना समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 05 May 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
धरना देते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा में दो विषयों में फेल छात्र-छात्राओं को सेमेस्टर में फेल करने के फैसले से नाराज छात्र-छात्राओं ने तीसरे दिन भी परिसर में धरना दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय और परिसर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। बाद में परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी से हुई वार्ता के बाद छात्रों ने धरना खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय के नियमों के तहत अब तक सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली में दो से अधिक विषयों में फेल होने पर भी छात्रों को बैक परीक्षा देने का मौका मिलता था। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय ने अध्यादेश जारी कर चालू सेमेस्टर से ही इसे लागू कर दिया है। नए अध्यादेश के तहत एक विषय में फेल होने वाला ही बैक परीक्षा दे सकता है। दो विषयों में फेल होने पर बैक परीक्षा देने का मौका नहीं मिलेगा और उन्हें दोबारा पुराने सेमेस्टर में ही प्रवेश लेना पड़ेगा। नए अध्यादेश से परिसर में दर्जनों छात्र-छात्राएं प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
बाद में छात्रों की परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी से वार्ता हुई। प्रो. पथनी ने कहा कि वर्तमान सेमेस्टर में विवि के अध्यादेश के तहत ही परीक्षा होगी। छात्रों की समस्याओं से विवि प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। इसके बाद छात्रों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। वार्ता में कुलानुशासक प्रो. डीएस बिष्ट, डीएसडब्लू प्रो. पीएस बिष्ट तथा छात्रसंघ महासचिव आशीष पंत, अध्यक्ष सुनील सिंह, छात्रा उपाध्यक्ष मनीषा बर्गली, रीना बोरा, नेहा रौतेला, शालिनी परगाई, उज्जवल जोशी, कमल कोरंगा, दीपक मेहता, ज्योति मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन