फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students participated in activiites.

Almora News: विद्यार्थियों ने मॉडल तैयार कर दिखाई प्रतिभा

Thu, 05 Oct 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 05 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students participated in activiites.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जीआईसी कुलसीबी में विज्ञान मेले का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने खुद से तैयार किए मॉडल की प्रदर्शनी लगाकर विज्ञान का दैनिक जीवन में महत्व बताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित मेले में विद्यार्थियों ने कृषि, पर्यावरण, स्वास्थ्य, संचार विषय पर मॉडल तैयार किए। उन्होंने आकर्षक मॉडल तैयार कर जैविक कृषि और मोटे अनाज का महत्व बताया। सीनियर वर्ग में यश कुमार, चीनू बिष्ट, हिमांशु के मॉडल को प्रथम, वैष्णवी, पियूष बिष्ट, निर्मल जोशी के मॉडल को दूसरा, हर्षित बिष्ट के मॉडल को तीसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग में लोकेश बिष्ट, चंदन कुमार, प्रियंका माहरा को प्रथम, विजय कुमार को दूसरा, योगिता बिष्ट को तीसरा स्थान मिला। प्रधानाचार्य एलएम टम्टा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से उनमें विज्ञान के प्रति रुचि पैदा होती है। इस मौके पर कई विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed