{"_id":"58387ee24f1c1b313513c19d","slug":"students-of-the-educational-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी की छात्राओं ने ली पर्यावरण की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी की छात्राओं ने ली पर्यावरण की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत/द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं का एजूकेशनल टूर
- फोटो : अमर उजाला
रानीखेत/द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। रमसा के तहत यहां जीजीआईसी की नवीं कक्षा की छात्राओं ने कटारमल स्थित गोविंद बल्लभ पंत हिमालयन पर्यावरण विकास संस्थान का भ्रमण किया। छात्राओं ने विभन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। डॉ. दीपिका भट्ट और शोधकर्ता पूजा के सहयोग से विषय विशेषज्ञों ने तमाम जानकारियां दी। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
पादप प्रजातियों की उपयोगिता के बारे में बताया गया। दल स्वरूप कुमारी, कंचनलता, विनीता मेहता, प्रवक्ता शीला मिश्रा के नेतृत्व में गया था। उधर, द्वाराहाट में जीआईसी नागार्जुन की छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक नगरी द्वाराहाट के मंदिर समूहों का भ्रमण कर कत्यूरी कालीन स्थापत्य कला की बारीकियां सीखी। बाद में दल ने विपिन चंद्र त्रिपाठी इंजीनियरिंग कॉलेज का भी भ्रमण कर तकनीकी ज्ञान जुटाया। शैक्षिक भ्रमण दल किशोर सिंह, त्रिलोक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पहुंचा था।
विज्ञापन