फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   students. learn. rules. road safety. playful. schools.

Almora News: अब स्कूलों में खेल-खेल में विद्यार्थी जानेंगे सड़क सुरक्षा के नियम

Tue, 22 Jul 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 22 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
students. learn. rules. road safety. playful. schools.
अल्मोड़ा के प्राथमिक स्कूल में रोड सेफ्टी कॉर्नर और विद्यार्थी।  परिवहन विभाग
अल्मोड़ा। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब खेल-खेल में सड़क सुरक्षा के नियम सीख सकेंगे। अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के सरकारी स्कूलों में परिवहन विभाग रोड सेफ्टी कॉर्नर स्थापित करेगा। इससे विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ेगी। पहले चरण में अल्मोड़ा के चार स्कूलों में इसकी शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन




पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के मकसद से अब परिवहन विभाग ने पहल शुरू की है। अब सीखने के लिए बेहतर समझ विकसित करने में खास मानी जाने वाली बाल अवस्था का सहारा लिया जा रहा है। विभाग की ओर से स्कूलों में शुरू किए जाने वाले ''''रोड सेफ्टी कॉर्नर'''' के माध्यम से विद्यार्थी को यातायात नियमों की जानकारी रचनात्मक और संवादात्मक तरीकों से दी जाएगी।
विज्ञापन


दीवारों पर पेंटिंग के जरिए गुड समैरिटन कानून, हिट एंड रन मामलों की जागरूकता, सड़क पर चलने के 10 स्वर्णिम नियम, रोड साइन और सुरक्षित चलने के तौर-तरीकों को दर्शाया जाएगा। इस पहल से बच्चों को नियमों का ज्ञान होगा और वह अपने अभिभावकों समेत आस पास के लोगों को भी जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-



रचनात्मक कार्य और प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग


स्कूलों में विद्यार्थी के लिए सड़क सुरक्षा को लेकर रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इसमें विद्यार्थी कार्ड बोर्ड, क्ले, आइसक्रीम स्टिक और रंगीन कागज की मदद से सड़क संकेत, मॉडल रोड और साइन बोर्ड भी बनाएंगे। सड़क की घुमावदार सतहों, डार्ट बोर्ड गेम और जुर्माना प्रणाली जैसी अवधारणाओं को भी रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।

इन स्कूलों में ट्रायल के तौर पर शुरू हुई व्यवस्था

परिवहन विभाग ने ट्रायल के रूप में अल्मोड़ा जिले के चार स्कूलों में इसकी शुरुआत की है। पहले चरण में जिले के प्राथमिक विद्यालय स्यालीधार, प्राथमिक विद्यालय फलसीमा, प्राथमिक विद्यालय कठपुड़िया, प्राथमिक विद्यालय द्वारसों में रोड सेफ्टी कॉर्नर स्थापित किए जा चुके है।


-

वर्जन



रोड सेफ्टी कॉर्नर से सरकारी स्कूलों में रचनात्मक और संवादात्मक तरीके से विद्यार्थी यातायात की जानकारी ले पाएंगे। साथ ही आस पास के लोगों को भी जागरूक कर सकेंगे। - अनीता चंद, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा

-



फोटो विवरण-21एएलएम 10पी- अल्मोड़ा के प्राथमिक स्कूल में बने रोड सेफ्टी कॉर्नर। परिवहन विभाग

फोटो विवरण-21एएलएम 11पी- प्राथमिक स्कूल में इस तरह बने रोड सेफ्टी कॉर्नर। परिवहन विभाग



फोटो विवरण-21एएलएम 12पी- प्राथमिक स्कूल में इस तरह बने रोड सेफ्टी कॉर्नर। परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed