{"_id":"668edfeabc272a60670408a4","slug":"students-are-turning-away-from-ssj-university-almora-news-c-232-1-alm1002-114299-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एसएसजे विवि से मुंह मोड़ रहे हैं विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एसएसजे विवि से मुंह मोड़ रहे हैं विद्यार्थी
Thu, 11 Jul 2024 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
एसएसजे विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन। संवाद
विज्ञापन
संजय नयाल
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने से विद्यार्थी मुंह मोड़ रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक बीते शिक्षा सत्र की अपेक्षा इस बार विवि के अधीन सभी परिसरों और महाविद्यालयों में 14 फीसदी पंजीकरण कम हुए हैं।
एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन चार परिसरों और 36 महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में पिछले शिक्षा सत्र में 15600 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराथा था। जबकि 10,200 विद्यार्थी ही प्रवेश के लिए आगे आए। इस बार भी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 13416 विद्यार्थियों ने ही पंजीकरण कराया है। इस बार पिछले सत्र की अपेक्षा 2184 पंजीकरण कम हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
तीन बार पंजीकरण के लिए खुला पोर्टल
अल्माेड़ा। छात्रसंख्या को बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने हरसंभव कोशिश की है। विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए मौका देने के लिए तीन बार समर्थ पोर्टल खोला गया। पहली बार में 11205, दूसरी बार में 1705 और अंतिम मौका मिलने पर सिर्फ 506 विद्यार्थियों ने ही पंजीकरण किया। संवाद
विज्ञापन
अब तक संकायों में हुए पंजीकरण
अल्मोड़ा। बीए में 9017, बीएससी गणित 1099, बीएससी जीवविज्ञान 1541, बीकॉम में 804, बीसीए में 618, बीबीए में 210, बीएफए में 227 पंजीकरण हुए हैं।
कोट
बीते शिक्षा की सत्र की अपेक्षा इस बार पंजीकरण में कमी आई है। प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने पर सभी परिसर और महाविद्यालय से प्रवेश के आंकड़े होने पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या पता चल सकेगी।
-डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, कुलसचिव, एसएसजे विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा।