{"_id":"57ed5ced4f1c1b9074575149","slug":"student-possession-of-the-abvp","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुड़ाबांज महाविद्यालय छात्रसंघ पर एबीवीपी का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुड़ाबांज महाविद्यालय छात्रसंघ पर एबीवीपी का कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज छात्रसंघ के पांचों पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कब्जा जमाया है। एबीवीपी के दीपक सिंह बिष्ट अध्यक्ष, ललित सिंह उपाध्यक्ष, मोहित भट्ट सचिव, कविता आर्या कोषाध्यक्ष और शांति विवि प्रतिनिधि चुन ली गई। पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन
चुनाव प्रभारी डा. मनोज कुमार भोज ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में सभी पर्चे सही पाए गए। पांचों प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जबकि तीन पदों छात्रा उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और संकाय प्रतिनिधि पद के लिए किसी भी नामांकन नहीं कराया। यह पद खाली हैं।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को 30 सितंबर को दिन में 12:30 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरएस भट्ट शपथ दिलाएंगे। चुनाव प्रक्रिया में डा. मंजू चंद्रा, डा. दीपाली कनवाल, डा. मनुहार आर्य, डा. राजीव कुमार, हिमांशु पंत, छत्रपति पंत, राम सिंह, धामी, नंदन सिंह, प्रताप सिंह, कुंवर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन