फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Student are Absent from All India quota Counseling

आल इंडिया कोटे की काउंसलिंग को नहीं पहुंच रहे अभ्यर्थी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Student are Absent from All India quota Counseling
अल्मोड़ा का मेडिकल कालेज।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज (एएमसी) में ऑल इंडिया कोटे की काउंसलिंग के लिए बुधवार को भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। अब पहले राउंड के काउंसलिंग के लिए केवल दो दिन 27 और 28 अक्तूबर ही बचे हैं। इन दो दिनों में भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचे तो फिर उन्हें दूसरे राउंड की काउंसलिंग का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

एएमसी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में आल इंडिया कोटे की 15 और राज्य कोटे की 85 सीटें हैं। इसके तहत 24 से 28 अक्तूबर तक पहले चरण की ऑल इंडिया कोटे की काउंसलिंग चल रही है। बुधवार को अवकाश था लेकिन निर्देश थे कि अवकाश के दिन भी यदि कोई अभ्यर्थी आता है तो उसकी काउंसलिंग होगी। आदेश के तहत मेडिकल कालेज प्रशासन भी काउंसलिंग के लिए तैयार था लेकिन कोई भी अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

ऑल इंडिया कोटे की 15 सीटों के लिए चल रही काउंसलिंग के अब दो दिन ही शेष हैं। इन दो दिनों में अभ्यर्थियों के आने की संभावना बनी है। यदि इन दो दिनों में भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचते हैं तो फिर उन्हें दूसरे राउंड की काउंसलिंग में मौका मिलेगा। दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ेगा। 27 अक्तूबर से चार नवंबर तक राज्य कोटे की काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में आल इंडिया कोटे की काउंसलिंग चल रही है। फिलहाल कोई भी अभ्यर्थी काउंसलिंग में नहीं पहुंचा। 27 अक्तूबर से चार नवंबर तक राज्य कोटे की काउंसलिंग शुरू होगी
प्रो. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed