फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   student and labor flow

कलमठ में घुसे छात्र और मजदूर बहे

Sat, 07 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 07 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। बारिश से बचने के लिए कलमठ के नीचे घुसे दो स्कूली बच्चों सहित पांच लोग बरसाती नाली में बह गए। लगभग 20 मीटर बहने के बाद चार लोग तो सुरक्षित बचकर बाहर निकल आए, लेकिन एक मजदूर बहने के कारण बुरी  तरह से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरचौन के छात्र कमलेश और सौरभ स्कूल से घर लौट रहे थे। शाम साढ़े चार बजे अचानक बारिश आ गई। दोनों छात्र बारिश से बचने के लिए कलमठ के अंदर चले गए।

विज्ञापन


उनके साथ कठपुड़िया-शीतलाखेत मोटर मार्ग से कुरचौन गांव के लिए निर्माणाधीन लिंक मार्ग के तीन मजदूर अंबादत्त, लीलाधर, चंद्रमणि और गिरीश चंद्र भी चले गए। बताया गया है कि इसी बीच कलमठ में बरसाती नाला उफन आया और सभी लोग नाले में बहने लगे। हालांकि 20 मीटर जाने के बाद चार लोग सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन मजदूर अंबादत्त कुछ दूर तक बह गया जिस कारण उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उसका यहां राजकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल के डा. महेश चंद्र ने बताया अंबादत्त की हालत अब खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed